Aliceblue ANT
Aliceblue ANTInstall and trade smarter everywhere

Apollo Micro Systems ने तेलंगाना सरकार के साथ ग्रीनफील्ड विस्तार के लिए समझौता किया।

News by Aliceblue News Desk

09 Dec 2025

Apollo Micro Systems ने तेलंगाना सरकार के साथ ग्रीनफील्ड विस्तार के लिए समझौता किया।

परिचय

प्रमुख डिफेंस और एयरोस्पेस तकनीकी कंपनी ने तेलंगाना में एक बड़ा ग्रीनफील्ड विस्तार करने की घोषणा की है। कंपनी ₹1500 करोड़ का निवेश करके वारहेड्स, रॉकेट मोटर्स, आर्टिलरी सिस्टम और स्वदेशी गोला-बारूद उत्पादन के लिए उन्नत सुविधाएँ स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें: SPML Infra को राजस्थान की जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए ₹207.38 करोड़ का Jal Jeevan Mission प्रोजेक्ट मिलने के बाद शेयर में 10% की बढ़ोतरी।

Apollo Micro Systems शेयर प्राइस मूवमेंट 

9 दिसंबर 2025 को Apollo Micro Systems Ltd (APOLLO) ने ₹240.45 पर खुला, जो इसके पिछले बंद भाव ₹248.85 से 3.19% नीचे था। स्टॉक का दिन का उच्च स्तर ₹246.00 और निम्न स्तर ₹236.45 रहा। 11:03 AM तक यह ₹240.90 पर ट्रेड हो रहा था, जो 3.19% की गिरावट दर्शाता है। कंपनी का मार्केट कैप ₹8,085.56 करोड़ था।

Apollo Micro Systems का बड़ा विस्तार प्लान

Apollo Micro Systems Limited ने Rising Telangana Summit 2025 में तेलंगाना में एक बड़ा ग्रीनफील्ड विस्तार घोषित किया। कंपनी वारहेड, रॉकेट मोटर्स, तोपखाना व गोला-बारूद उत्पादन के लिए नई सुविधाएँ स्थापित करेगी।

AMS ने कहा कि यह विस्तार डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाएगा और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने में मदद करेगा। इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और इंडिजिनियस  डिफेंस टेक्नोलॉजीज को बढ़ावा मिलेगा।

कंपनी और उसकी समूह कंपनियाँ इस प्रोजेक्ट में लगभग ₹1500 करोड़ का निवेश करेंगी। AMS ने बताया कि यह पहल Aatmanirbhar Bharat के विज़न के अनुरूप है और देश की सुरक्षा को इंडिजिनियस सिस्टम के साथ मजबूत करेगी।

Apollo Micro Systems 1 सप्ताह, 6 महीने और 1 साल का  शेयर प्रदर्शन

Apollo Micro Systems Limited ने पिछले 1 सप्ताह में स्टॉक में 11.2% की गिरावट आई। पिछले 6 महीनों में स्टॉक 34.3% बढ़ा। पिछले 1 वर्ष में स्टॉक 147% चढ़ा।

यह भी पढ़ें: HFCL के शेयर में तेजी, ₹656.10 करोड़ के निर्यात ऑर्डर मिलने के बाद।

Apollo Micro Systems का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ParticularsSep 2025Jun 2025Mar 2025
Promoter50.30%50.70%50.70%
FII8.90%7.20%6.60%
DII1.50%1.60%1.40%
Public39.30%40.60%41.40%

Apollo Micro Systems के बारे में

Apollo Micro Systems Limited (NSE: APOLLO) एक 40 साल पुरानी डिफेंस मैनुफैक्चरिंग कंपनी है, जो एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक, इलैक्ट्रो- मैकेनिकल, और डिफेंस सिस्टम को डिजाइन, विकसित और निर्माण करती है। कंपनी के पास मल्टी डोमेन क्षमताएँ हैं और यह देश की रणनीतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत अवसंरचना प्रदान करती है।

लेटेस्ट स्टॉक मार्केट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर : उपरोक्त लेख शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है, और लेख में उल्लिखित कंपनियों का डेटा समय के साथ बदल सकता है। उद्धृत प्रतिभूतियां केवल उदाहरण के लिए हैं और अनुशंसित नहीं हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

प्र: आज Apollo Micro Systems Ltd का शेयर प्राइस खबरों में क्यों है?

उ: Apollo Micro Systems Ltd कंपनी के तेलंगाना में ₹1500 करोड़ के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग निवेश की वजह से।

प्र: Apollo Micro Systems Ltd किस क्षेत्र में काम करती है?

उ: Apollo Micro Systems Ltd कंपनी एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक, इलैक्ट्रो- मैकेनिकल, और डिफेंस सिस्टम को डिजाइन, विकसित और निर्माण करती है।

प्र: Apollo Micro Systems का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर और न्यूनतम स्तर क्या है?

उ: Apollo Micro Systems का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹354.65 और न्यूनतम स्तर ₹92.50 है।

author

News Author

Aliceblue News Desk

Take Your First Step Into The Market With₹0 Opening Charges

Open Free Demat Account
Alice Blue app on two phones