Aliceblue ANT
Aliceblue ANTInstall and trade smarter everywhere

Landmark Cars: KIA से LoA मिलने के बाद शेयर में उछाल।

News by Aliceblue News Desk

18 Sept 2025

Landmark Cars: KIA से LoA मिलने के बाद शेयर में उछाल।

परिचय

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल रिटेल कंपनी Landmark Cars को KIA India से कोलकाता में नया शोरूम खोलने की मंज़ूरी मिल गई है। इससे वेस्ट बंगाल में कंपनी की मौजूदगी बढ़कर 10 आउटलेट्स (विभिन्न ब्रांड्स के) तक पहुँच जाएगी।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Quality Power Electrical Equipments: ₹11.5 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में 6% उछाल

Landmark Cars शेयर प्राइस मूवमेंट

18 सितंबर 2025 को Landmark Cars Limited का शेयर ₹664.80 पर खुला, जो पिछले क्लोज़ ₹646.70 से 2.80% ज्यादा था। ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने ₹664.80 का हाई और ₹654.10 का लो टच किया। सुबह 9:54 बजे तक शेयर ₹659.05 पर ट्रेड कर रहा था, जो कि 1.91% की बढ़त है। कंपनी का मार्केट कैप ₹2,730.11 करोड़ है।

KIA का नया शोरूम खोलेगी Landmark Cars

Landmark Cars Limited ने घोषणा की है कि उसे KIA India से कोलकाता के B.T. Road पर नया शोरूम खोलने के लिए LoA मिला है। यह शोरूम उसकी सब्सिडियरी Landmark Premium Cars Private Limited के तहत खुलेगा।

कंपनी पहले से कोलकाता में एक KIA शोरूम और दो वर्कशॉप चला रही है। नया शोरूम KIA की बिक्री बढ़ाने, वर्कशॉप की सर्विस क्षमता को सपोर्ट करने और वेस्ट बंगाल में कंपनी की पकड़ को मजबूत करने में मदद करेगा।

Landmark Cars 1 सप्ताह, 6 महीने, 1 साल का  शेयर प्रदर्शन

Landmark Cars Limited ने पिछले 1 हफ्ते में 0.43% का रिटर्न दिया,  पिछले 6 महीनों में 60.9% की बढ़त दिखाई और पिछले 1 साल में 5.78% की बढ़त दर्ज की हैं।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Pavna Industries: तमिलनाडु सरकार के साथ MoU साइन करने के बाद शेयर में उछाल

Landmark Cars शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ParticularsJun 2025Mar 2025Dec 2024
Promoter51.60%51.60%51.60%
FII9%10%11%
DII13.00%13.60%13.80%
Public26.00%25.00%23.90%

Landmark Cars के बारे में

Landmark Cars Limited (NSE: LANDMARK) भारत की एक अग्रणी प्रीमियम ऑटोमोटिव रिटेल कंपनी है। यह कंपनी नई और सेकंड हैंड गाड़ियाँ, आफ्टर-सेल्स सर्विसेस और Ashok Leyland के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री करती है। इसके ब्रांड्स में Mercedes-Benz, Honda, KIA, और MG Motors शामिल हैं।

लेटेस्ट स्टॉक मार्केट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर : उपरोक्त लेख शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है, और लेख में उल्लिखित कंपनियों का डेटा समय के साथ बदल सकता है। उद्धृत प्रतिभूतियां केवल उदाहरण के लिए हैं और अनुशंसित नहीं हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

प्र: आज Landmark Cars Limited के शेयर में तेजी क्यों है?

उ: Landmark Cars को KIA India से कोलकाता में नया शोरूम खोलने के लिए LoA मिला है, जिसकी वजह से शेयर में तेजी आई है।

प्र: Landmark Cars Limited में प्रमोटर्स की कितनी हिस्सेदारी है?

उ: Landmark Cars Limited में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.60% है, जो कंपनी में उनका मजबूत भरोसा दर्शाती है।

प्र: Landmark Cars Limited का 52-वीक हाई और लो क्या है?

उ: Landmark Cars Limited का 52-वीक हाई ₹703.00 है और लो ₹306.05 है।

author

News Author

Aliceblue News Desk

Take Your First Step Into The Market With₹0 Opening Charges

Open Free Demat Account
Alice Blue app on two phones