Aliceblue ANT
Aliceblue ANTInstall and trade smarter everywhere

Lloyds Engineering: CEMI के साथ 5 साल का समझौता करने के बाद शेयर में उछाल।

News by Aliceblue News Desk

16 Sept 2025

Lloyds Engineering: CEMI के साथ 5 साल का समझौता करने के बाद शेयर में उछाल।

परिचय

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी Lloyds Engineering Works Limited ने CEMI Process Optimization के साथ पांच साल का समझौता किया है। इसके तहत यह कंपनी भारत में CEMI के उत्पादों, सॉफ़्टवेयर और विशेष उपकरणों को प्रमोट और बेचने का कार्य करेगी। इससे Lloyds की इंडस्ट्रियल प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में मौजूदगी और मज़बूत होगी।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Hemant Surgical Industries: सरकार से ₹82 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में उछाल।

Lloyds Engineering Works शेयर प्राइस मूवमेंट

16 सितंबर 2025 को Lloyds Engineering Works Ltd का शेयर ₹64.56 पर खुला, जो इसके पिछले क्लोज ₹64.47 से 0.14% ऊपर था। शेयर ने ₹66.25 का हाई और ₹64.56 का लो बनाया। सुबह 10:12 बजे तक यह ₹65.35 पर ट्रेड कर रहा था, जो 1.36% की बढ़त है। कंपनी का मार्केट कैप ₹7,617.06 करोड़ है।

Lloyds Engineering ने CEMI के साथ समझौता किया

Lloyds Engineering Works Limited ने CEMI Process Optimization Brazil और CEMI Process Optimization LLC के साथ एक समझौता किया है। इस डील के तहत, Lloyds भारत में CEMI के उत्पादों, उपकरणों और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को प्रमोट और सेल करेगी।

यह समझौता साइन करने की तारीख से प्रभावी होगा और पांच साल तक वैध रहेगा। इसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। कोई भी पक्ष इसे 60 दिन की लिखित सूचना देकर समाप्त कर सकता है।

Lloyds Engineering Works के शेयर प्रदर्शन – 1 सप्ताह, 6 महीने, और 1 साल में

Lloyds Engineering Works Limited ने पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर में 0.97% की बढ़त हुई। पिछले छह महीनों में शेयर ने 23.9% का रिटर्न दिया। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 11.7% की गिरावट आई है।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Lodha Developers: महाराष्ट्र सरकार के साथ ₹30,000 करोड़ के MoU पर साइन करने के बाद शेयर में उछाल।

Lloyds Engineering Works शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ParticularsJun 2025Mar 2025Dec 2024
Promoter49%56%56%
FII2.20%2.70%2.90%
DII0.20%0.20%0.20%
Public48.20%40.70%40.60%

Lloyds Engineering Works के बारे में

Lloyds Engineering Works Limited (NSE: LLOYDSENGG), की स्थापना 1994 में हुई थी। यह कंपनी कस्टमाइज्ड प्रोसेस प्लांट इक्विपमेंट, टर्नकी इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज प्रदान करती है। इसके क्लाइंट्स माइनिंग, स्टील, ऑयल एंड गैस, पावर और मरीन जैसे क्षेत्रों में हैं। कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स Murbad, Thane, Nagpur और Bhilai में स्थित हैं।

लेटेस्ट स्टॉक मार्केट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर : उपरोक्त लेख शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है, और लेख में उल्लिखित कंपनियों का डेटा समय के साथ बदल सकता है। उद्धृत प्रतिभूतियां केवल उदाहरण के लिए हैं और अनुशंसित नहीं हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

प्र: आज Lloyds Engineering Works Ltd के शेयर की कीमत क्यों बढ़ रही है?

उ: Lloyds Engineering Works Ltd कंपनी ने CEMI के साथ समझौता किया है जिससे वह भारत में उनके उत्पादों की बिक्री करेगी। इसी वजह से शेयर की कीमत में उछाल देखा गया है।

प्र: Lloyds Engineering Works Ltd किस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है?

उ: Lloyds Engineering Works Ltd कंपनी कस्टमाइज्ड प्रोसेस प्लांट इक्विपमेंट, टर्नकी इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है।

प्र: Lloyds Engineering Works Ltd का मुख्यालय कहां है?

उ: Lloyds Engineering Works Ltd का मुख्यालय मुंबई में है और इसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स Murbad, Thane, Nagpur और Bhilai में हैं।

author

News Author

Aliceblue News Desk

Take Your First Step Into The Market With₹0 Opening Charges

Open Free Demat Account
Alice Blue app on two phones