Aliceblue ANT
Aliceblue ANTInstall and trade smarter everywhere

Sky Gold: लॉन्च करेगा 9Kt गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन,  Senco Gold के साथ पार्टनरशिप के बाद शेयर में उछाल।

News by Aliceblue News Desk

19 Sept 2025

Sky Gold: लॉन्च करेगा 9Kt गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन,  Senco Gold के साथ पार्टनरशिप के बाद शेयर में उछाल।

परिचय

एक प्रमुख गोल्ड ज्वेलरी निर्माता कंपनी ने देशभर में मौजूद एक बड़े रिटेलर के साथ मिलकर 9kt गोल्ड ज्वेलरी लॉन्च की है। इस कलेक्शन में सस्ती, हल्की और मॉडर्न डिज़ाइन्स को शामिल किया गया है, ताकि भारत के ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Qualitek Labs: कंपनी के अधिग्रहण की घोषणा से और IOCL से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद शेयर में 5% तेजी।

Sky Gold का शेयर प्राइस मूवमेंट

19 सितंबर 2025 को Sky Gold and Diamonds Ltd का शेयर ₹288.30 पर खुला, जो पिछले बंद ₹290.75 से 0.16% नीचे था। दिन में शेयर ने ₹299.00 का हाई और ₹287.35 का लो टच किया। दोपहर 12:59 बजे तक शेयर ₹291.90 पर ट्रेड कर रहा था, जो कि 0.40% की बढ़त है। कंपनी का मार्केट कैप ₹4,520.48 करोड़ रहा।

Sky Gold और Senco Gold की पार्टनरशिप

Sky Gold and Diamonds ने Senco Gold & Diamonds के साथ मिलकर 9kt गोल्ड ज्वेलरी लॉन्च की है। इस पार्टनरशिप का मकसद किफायती, हल्के और आधुनिक डिज़ाइनों वाली ज्वेलरी बनाना और सप्लाई करना है।

Senco Gold & Diamonds की भारत में 186 से ज़्यादा शोरूम्स हैं और यह पहले से ही Sky Gold की ग्राहक कंपनी है। यह सहयोग दोनों कंपनियों के कस्टमर बेस को और बढ़ाने और मार्केट की डिमांड को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।

Sky Gold 1 हफ्ता, 6 महीने, 1 साल का शेयर  प्रदर्श

Sky Gold and Diamonds Ltd ने पिछले 1 हफ्ते में शेयर ने 3.05% का रिटर्न दिया, पिछले 6 महीनों में शेयर 13.2% गिरा  और पिछले 1 साल में शेयर 17.3% चढ़ा।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: SMC Global Securities: बोनस शेयर पर विचार के बाद शेयरों में हलचल

Sky Gold शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ParticularsJun 2025Mar 2025Dec 2024
Promoter53.90%58.20%58.20%
FII1%0%1%
DII9.40%7.10%6.60%
Public35.90%34%34.30%

Sky Gold के बारे में

Sky Gold and Diamonds Ltd (NSE: SKYGOLD), जो 2008 में स्थापित हुई थी, एक तेज़ी से बढ़ती B2B ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह कंपनी हल्की, डिज़ाइन-फोकस्ड और स्टडेड ज्वेलरी में स्पेशलाइज्ड है। Sky Gold के पास 1,30,000 वर्ग फीट का मैन्युफैक्चरिंग एरिया है, जिसमें 150+ डिज़ाइनर्स और 9 लाख से अधिक SKU डिज़ाइनों की लाइब्रेरी है।

लेटेस्ट स्टॉक मार्केट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर : उपरोक्त लेख शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है, और लेख में उल्लिखित कंपनियों का डेटा समय के साथ बदल सकता है। उद्धृत प्रतिभूतियां केवल उदाहरण के लिए हैं और अनुशंसित नहीं हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

प्र: आज Sky Gold & Diamonds Ltd का शेयर क्यों बढ़ रहा है?

उ: Sky Gold & Diamonds Ltd का शेयर इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि कंपनी ने Senco Gold & Diamonds के साथ 9kt ज्वेलरी लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है।

प्र: Sky Gold and Diamonds Ltd किस सेक्टर में काम करती है?

उ: Sky Gold and Diamonds Ltd कंपनी ज्वेलरी सेक्टर में काम करती है और B2B गोल्ड और स्टडेड ज्वेलरी के निर्माण व डिज़ाइन में स्पेशलाइज्ड है।

प्र: Sky Gold & Diamonds Ltd के शेयर का 52-वीक हाई और लो क्या है?

उ: Sky Gold and Diamonds Ltd  का 52-वीक हाई ₹488.95 और लो ₹242.50 है।

author

News Author

Aliceblue News Desk

Take Your First Step Into The Market With₹0 Opening Charges

Open Free Demat Account
Alice Blue app on two phones